Sunday, July 28, 2019

कोच ने इंग्लिश टेस्ट टीम को फटकारा, यह है वजह

लंदनइंग्लैंड के कोच ने रविवार को स्वीकार किया कि आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट में शर्मनाक हार से बचने के बाद उन्होंने टीम के खिलाड़ियों से ‘कड़े लहजे में बातचीत’ की थी। लॉर्ड्स में खेले गए इस मैच में आयरलैंड ने इंग्लैंड को पहली पारी में 85 रन पर समेट दिया गया था, लेकिन उसकी (आयरलैंड) दूसरी पारी महज 38 रन पर सिमट गई, जिससे बेलिस की टीम ने 143 रन से जीत दर्ज की। नाइटवॉचमैन जैक लीच ने दूसरी पारी में 92 रन बनाकर टीम को संकट से उबारा। वह इस मैच के शीर्ष स्कोरर रहे। इस प्रदर्शन के बाद भी उन्हें 14 सदस्यीय एशेज टीम से बाहर रखा गया है, लेकिन बेलिस ने बाएं हाथ के इस स्पिनर की तारीफ की। बेलिस ने कहा, ‘उस मैच के बाद हमारे बीच तीखी बातचीत हुई। जब आप मुकाबला जीत गए हैं तब इस तरह का संदेश देना अच्छा होता है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगा कि जैक लीच ने जो प्रतिबद्धता दिखाई वह अन्य बल्लेबाजों के लिए उदाहरण था। उन्हें लीच से सीखने की जरूरत है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YqFZ7V
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support