Thursday, July 4, 2019

भारतीय टीम ने लीड्स में की मस्ती, छोड़ी ट्रेनिंग

लीड्सभारतीय टीम को आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में अपना अंतिम लीग मैच शनिवार को श्री लंका के खिलाफ यहां के हेडिंग्ले मैदान पर खेलना है। इससे पहले गुरुवार को खिलाड़ियों ने ट्रेनिंग छोड़कर इस शहर को घूमने का लुत्फ उठाया। इंस्टाग्राम पर भारतीय ऑलराउंडर ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके साथ पूर्व कप्तान , मयंक अग्रवाल, युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत और पेसर जसप्रीत बुमराह नजर आ रहे हैं। हार्दिक ने इस फोटो के साथ कैप्शन लिखा- बॉयज डे आउट। धोनी ने इस फोटो में जैकेट पहनी है और चश्मा लगाया हुआ है। पंत, बुमराह और मयंक भी जैकेट पहने हुए हैं। इसके अलावा युजवेंद्र चहल ने भी अपनी एक तस्वीर शेयर की। इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी और बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में धोनी भी हैं जिन्हें लेकर काफी चिंताएं जताई जा रही थीं। धोनी का एक फोटो काफी वायरल हो रहा था जिसमें वह अंगूठे को मुंह में दबाए हुए थे। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में धोनी कुछ देर के लिए मैदान से बाहर गए थे और पंत को विकेटकीपिंग करनी पड़ी थी। इसके बाद चोट की अफवाहों को और हवा मिली थी लेकिन बाद में पता चला कि धोनी सिर्फ बाथरूम जाने के लिए स्टेडियम छोड़कर गए थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Yz4jW0
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support