Sunday, July 21, 2019

सना मीर आईसीसी महिला समिति में शामिल

लाहौर पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की महिला समिति में शामिल किया गया है। वह क्रिकेट खेल रहे मौजूदा खिलाड़ियों की प्रतिनिधि के रूप में इस समिति में शामिल हुई हैं। मीर के अलावा की तीन खिलाड़ियों की महिला समिति में भारत की और ऑस्ट्रेलिया की लीसा स्टालेकर भी शामिल हैं। इंग्लैंड की पूर्व महिला क्रिकेटर क्लेयर कॉनर समिति की प्रमुख चुनी गई हैं। इसमें पूर्व तेज गेंदबाज को भी जगह दी गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपनी राष्ट्रीय टीम की पूर्व कप्तान और वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट वाली स्पिनर मीर को बधाई दी। पाकिस्तान के अखबार 'द नैशन' ने पीसीबी चेयरमैन हसन मनी के हवाले से बताया, 'मैं सना मीर को आईसीसी की महिला समिति में चुने जाने पर बधाई देता हूं। मुझे यकीन है कि सना अपने ज्ञान की बदौलत इस समूह में अपना भरपूर योगदान देंगी और इससे महिला क्रिकेट को और मजबूती मिलेगी।' मनी ने कहा, 'सना की यह उपलब्धि हमारे देश में अधिक से अधिक लड़कियों को इस खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी। इससे पाकिस्तान में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के हमारे अजेंडे को भी बल मिलेगा।' सना ने अब तक पाकिस्तान के लिए कुल 118 वनडे और 105 टी-20 मैच खेले हैं। वह पाकिस्तान की विश्व कप में कप्तानी भी कर चुकी हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2xXSjBN
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support