Tuesday, July 2, 2019

रोहित के सिक्सर से चोट, गिफ्ट में मिला कुछ खास

नई दिल्ली वर्ल्ड कप टूर्नमेंट के भारत-बांग्लादेश मैच में टीम इंडिया के ओपनिंग बैट्समैन ने 92 गेंदों में 104 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने मैच के दौरान 7 चौके और 5 छक्के जड़े। हालांकि इससे इतर इस मैच में कुछ ऐसा भी हुआ जिससे रोहित के दरियादिली की काफी चर्चा हो रही है। दरअसल रोहित ने मैच के दौरान एक सिक्सर जड़ा तो गेंद जाकर सीधी मीना नाम की एक भारतीय फैन को लगी। मैच खत्म होने के बाद जब रोहित को इसकी जानकारी मिली तो वह मीना के पास पहुंचे और उसका हालचाल जाना। इतना ही नहीं रोहित ने उसे अपना ऑटोग्राफ किया हुआ कैप गिफ्ट में भी दिया। रोहित थोड़ी मस्ती करते हुए मीना को कैच पकड़ने का तरीका बताते भी दिखे ताकि वह भविष्य में फिर कभी ऐसी दुर्घटना का शिकार न हो। इन सब से मीना काफी खुश दिखी। बीसीसीआई ने शेयर की तस्वीर बीसीसीआई ने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल से इस मुलाकात की एक तस्वीर शेयर की है और उसके साथ लिखा है- रोहित के सिक्सर से चोटिल हुई लड़की और दयालु ओपनर ने उससे मुलाकात कर उसका हालचाल जाना और उसे ऑटोग्राफ्ड हैट दी। बता दें फिलहाल रोहित जबर्दस्त फॉर्म में हैं। वह वर्ल्ड कप में 4 शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा वह में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में भी टॉप पर हैं। इतना ही नहीं रोहित शर्मा के नाम वनडे मैच में 230 छक्के भी हैं और उन्होंने वनडे मैचों में धोनी के 228 छक्कों का रेकॉर्ड भी तोड़ दिया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32aiXWf
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support