Sunday, July 28, 2019

देखें, हिटमैन रोहित का बेटी संग क्यूट विडियो

नई दिल्ली वर्ल्ड कप के बाद से एक तरफ और विराट कोहली के बीच मतभेद की चर्चा है तो दूसरी तरफ हिट मैन अपने परिवार के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी क्यूट बेटी समायरा के साथ एक विडियो पोस्ट किया है जिसमें वह पार्क में इंजॉय कर रहे हैं। विडियो में उनकी पत्नी रितिका की भी हंसते हुए आवाज आ रही है। बता दें कि कुछ घंटे बाद ही रोहित शर्मा को के साथ वनडे, टेस्ट और टी20 खेलने के लिए रवाना होना है। इससे पहले वह अपने परिवार के साथ कुछ लम्हे बिता रहे हैं। उन्होंने पत्नी के सथ थिएटर में फिल्म देखते हुए भी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। रोहित शर्मा ने विडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'अपने रविवार को खुशनुमा बनाते हुए, और हां मुझे थोड़ डर भी लगा।' दरअसल रोहित बेटी को गोद में लेकर पार्क में प्लास्टिक स्लाइड पर सरक रहे थे। तीन घंटे में ही इस विडियो को 12 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया था। बता दें कि रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में धमाकेदार पारियां खेलीं और कुल 648 रन बनाए। उन्होंने वर्ल्ड कप में पांच शतक भी जड़े। रोहित शर्मा दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाए हैं। अब वह वेस्ट इंडीज दौरे पर जा रहे हैं और उनके सामने टेस्ट मैच में खुद को साबित करने की चुनौती है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2KacgLo
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support