Tuesday, July 9, 2019

क्रिकेट मैच में टॉस के दौरान सीधा खड़ा हुआ सिक्का

नई दिल्ली क्रिकेट में खेल की शुरुआत सिक्का उछालने से होती है। उसके बाद ही तय होता है कि कौन सी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी और कौन सी टीम गेंदबाजी करेगी लेकिन एक मैच ऐसा हुआ जिसमें सिक्का हवा में तो उछाला गया लेकिन नीचे आया तो कमाल हो गया। नेपाल और हॉन्ग कॉन्ग के बीच एसीसी () ईस्टर्न रीजन 2019 का मुकाबला मंगलवार को खेला गया। के लिए सिक्का उछालकर जब हेड या टेल के बारे में पूछा गया, पर जब सिक्का नीचे आया तो यह किसी ओर नहीं गिरा। सिक्का नीचे आया और सीधा खड़ा हो गया। रेफरी ने इसके बाद दोबारा टॉस करने को कहा। इसके बाद नेपाल ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। नेपाल ने हॉन्ग कॉन्ग को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। हॉन्ग कॉन्ग की टीम ने नेपाल के लिए 96 रनों का टारगेट रखा। यह मुकाबला किनरारा ओवल, मलयेशिया में खेला गया। हॉन्ग कॉन्ग की टीम 43.1 ओवर में 95 रनों पर ऑल आउट हो गई। नेपाल ने फाइनल में 16.1 ओवर में 96 रन बनाकर टूर्नमेंट जीता। इससे पहले, नेपाल ने मलयेशिया को सात विकेट से हराया था और हॉन्ग कॉन्ग ने सिंगापुर को DLS नियम से सिंगापुर को 51 रनों से हराया था। नेपाल अब 2 अगस्त से श्रीलंका में शुरू हो रहे एशिया कप में भाग लेगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/30nIx8d
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support