Saturday, July 6, 2019

आर्थर का आईसीसी से नेट रन रेट पर पुनर्विचार का आग्रह

लंदन के मुख्य कोच आर्थर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से नेट रन रेट के नियमों पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है। कोच का कहना है कि नेट रन रेट से पहले दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले को प्राथमिकता देनी चाहिए। पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ मिली 96 रन की जीत के बावजूद आईसीसी विश्व कप-2019 से बाहर हो गई। आर्थर ने कहा, ‘मैं चाहूंगा कि आईसीसी हेड टू हेड (दो देशों के बीच ले गए मुकाबले) पर विचार करे क्योंकि आज रात हम सेमीफाइनल में होते। यह निराशाजनक है क्योंकि यह हमारे केवल पहले मैच के कारण हुआ है, जिसमें हमें वेस्टइंडीज के खिलाफ हार मिली।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे पास ऑस्ट्रेलिया को हराने का मौका था, लेकिन ऐसा हो न सका।’ पाकिस्तान ने शुक्रवार को बांग्लादेश को भारी अंतर से हरा दिया, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। आर्थर ने कहा, ‘सिस्टम ने हमारे साथ जो किया सो किया। लेकिन एक खराब मैच के बाद हम वापसी करने के लिए संघर्ष करते हैं। इसलिए यह बहुत निराशाजनक वाला ड्रेसिंग रूम है। ड्रेसिंग रूम में कोई बधाई नहीं क्योंकि हम उस योग्य नहीं हैं। चार टीमों को बधाई। मुझे लगता है कि उन्होंने अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेला और उनमें से सर्वश्रेष्ठ टीम जीत सकती हैं।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NwccdJ
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support