Wednesday, July 24, 2019

अब मुथैया मुरलीधरन के जीवन पर भी फिल्म

चेन्नै श्रीलंका के दिग्गज स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के जीवन पर तमिल में एक फिल्म बन रही है, जिसमें तमिल सुपरस्टार विजय सेथुपथी मुरलीधरन की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन एमएस श्रीपथी कर रहे हैं और अभी इसका नामकरण नहीं हुआ है। फिल्म मुख्य रूप से तमिल में बनेगी और इसे दुनिया भर में कई अन्य भाषाओं में जारी किया जाएगा। अपने ऊपर बन रही फिल्म को लेकर मुरलीधरन ने कहा, 'मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मुझे खुशी है कि विजय जैसे दिग्गज अभिनेता मेरी भूमिका निभा रहे हैं। मैं इस फिल्म की क्रिएटिव टीम के सम्पर्क में हूं और बीते कई महीनों से फिल्म निर्माण की प्रक्रिया में शामिल हूं।' श्रीलंका के इस दिग्गज ऑफ स्पिनर ने 19 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में 133 टेस्ट, 350 वनडे और 12 टी20I मैच खेले। मुरलीधरन टेस्ट और वनडे क्रिकेट में वह सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 800 शिकार किए, जबकि वनडे में उनके नाम 534 विकेट रहे। इसके अलावा 12 टी20I में मुरलीधरन ने 13 विकेट झटके हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YqDgPX
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support