Saturday, July 20, 2019

प्री-एशेज ट्रायल में स्टार्क, कमिंस का सामना करेंगे स्मिथ

लंदन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज मैथ्यू वेड साउथैम्प्टन में होने वाले इंटरनल ट्रायल में तेज गेंदबाज और मैथ्यू वेड का सामना करेंगे। इस ट्रायल के आधार पर प्रतिष्ठित एशेज के लिए टीम चुनी जाएगी। डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट भी इस ट्रायल में हिस्सा लेंगे, लेकिन वे स्टार्क और कमिंस की टीम का ही हिस्सा होंगे। ‘क्रिकइंफो’ के अनुसार, ब्रैड हैडिन और ग्राहम हिक द्वारा कोच किए जा रहे टीम की घोषणा शुक्रवार को की गई। ट्रेविस हेड और टिम पेन टीम के कप्तान होंगे। हेड की टीम में स्टार्क, कमिंस, जोश हेजलवुड, पीटर सिडल और वॉर्नर जैसे खिलाड़ी होंगे जबकि पेन की टीम में स्मिथ, वेड, नाथन लॉयन, जेम्स पैटिंसन और बैनक्रॉफ्ट को शामिल किया गया है। पढ़ें, कमिंस ने कहा, ‘इस मैच में भी मैं एक टेस्ट मैच जितना ही जोर लगाऊंगा। यह हमेशा नहीं होता, आप देखेंगे कि हम सबके अहम की परीक्षा होगी और हम एक-दूसरे को मात देने के लिए मैदान पर उतरेंगे। मैंने शायद पहले टी-20 में स्मिथ का समना किया है, लेकिन मुझे याद नहीं।' उन्होंने कहा, 'मैंने लंबे समय से फर्स्ट क्लास क्रिकेट नहीं खेला है और इस मैच में मैं लंबे स्पेल डालने की कोशिश करुंगा। मैं गेंद को स्विंग करते हुए बल्लेबाज को आउट करने का प्रयास करुंगा।’ हैडिन-12 : डेविड वॉर्नर, मार्कस हैरिस, कर्टिस पैटरसन, ट्रेविस हेड (कप्तान), मार्नस लाबुस्चागने, विल पुकोव्स्की, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, पीटर सिडल, जोश हेजलवुड, जॉन हॉलैंड। हिक-12 : जो बर्न्स, कैमरन बैनक्रॉफ्ट, स्टीव स्मिथ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मैथ्यू वेड, मिशेल मार्श, टिम पेन (कप्तान), माइकल नेसेर, जेम्स पैटिंसन, जैक्सन बर्ड, क्रिस ट्रीमेन, नाथन लॉयन।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2JS8er4
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support