Tuesday, July 16, 2019

सचिन की वर्ल्ड कप टीम में धोनी को जगह नहीं

नई दिल्ली महान क्रिकेट खिलाड़ी ने हाल में समाप्त हुए विश्व कप 2019 के अपने सर्वश्रेष्ठ 11 खिलाड़ी चुने, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी का नाम नहीं है। तेंडुलकर ने अपनी टीम की कप्तानी न्यू जीलैंड के केन विलियम्सन को सौंपी है। उनकी टीम में पांच भारतीय खिलाड़ी (रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह) हैं, लेकिन उसमें विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी शामिल नहीं हैं। रोहित और जॉनी बेयरस्टो दो सलामी बल्लेबाज होंगे, जबकि तीसरे नंबर पर विलियमसन बल्लेबाजी करने आएंगे। भारतीय कप्तान कोहली चौथे नंबर के बल्लेबाज हैं और उनके बाद, शाकिब अल-हसन, बेन स्टोक्स, पंड्या और जडेजा का नंबर है। पढ़ें- तेंडुलकर ने मिशेल स्टार्क, जोफ्रा आर्चर और बुमराह को अपने तीन तेज गेंदबाजों के रूप में चुना है। इससे पहले, आईसीसी ने भी विश्व कप के अपने 11 खिलाड़ियों को चुना था, जिसमें केवल रोहित और बुमराह को जगह दी गई थी। पढ़ें: तेंडुलकर की टीम: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), (कप्तान), विराट कोहली, शाकिब अल-हसन, हार्दिक पांड्या, बेन स्टोक्स, रविंद्र जडेजा, मिशेल स्टार्क, जोफ्रा आर्चर और जसप्रीत बुमराह।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XHyYUS
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support