Friday, July 12, 2019

इंग्लैंड भले विश्व कप जीते, करार नहीं बढ़ाना चाहते बेलिस

लंदनइंग्लैंड के मुख्य कोच ने कहा कि उनकी अपने पद पर बने रहने की कोई इच्छा नहीं है, भले ही टीम विश्व कप जीत ले या फिर एशेज सीरीज। ऑस्ट्रेलिया के 56 साल के बेलिस सितंबर में खत्म होने वाले करार के बाद पद से हट जाएंगे। बेलिस ने बीबीसी रेडियो से कहा, ‘मेरा हमेशा से मानना रहा है कि 4-5 सालकाफी लंबा समय होता है, भले ही आप अच्छा कर रहे हो या नहीं।’ उन्होंने कहा, ‘अब लड़कों के लिए नए कोच का समय है, उम्मीद करता हूं कि वह उन्हें और अच्छे स्तर पर ले जाएंगे।’ बेलिस हालांकि जानते हैं कि उनकी टीम को ऑस्ट्रेलिया पर सेमीफाइनल में 8 विकेट की जीत के प्रदर्शन को रविवार को लॉर्ड्स पर न्यू जीलैंड के खिलाफ होने वाले फाइनल में भी जारी रखना होगा। पढ़ें, बेलिस ने कहा, ‘पिछला इंग्लैंड के लिए अच्छा नहीं रहा। विश्व कप के बाद हमने योजना बनाई कि 2019 में जीत हासिल करेंगे और यह देखकर अच्छा लगता है कि हमारे पास उन सपनों का साकार करने का मौका है।’ कोच ने कहा, ‘एजबेस्टन में ड्रेसिंग रूम में हमने बात की और महसूस किया कि हमने अभी तक कुछ भी नहीं जीता है। चारों और चर्चा हो रही है कि आप लोग प्रबल दावेदार हो, लेकिन हम इनमें से किसी को नहीं सुन सकते।’ उन्होंने कहा, ‘हमें सिर्फ इस बात पर ध्यान लगाना होगा कि हमने पिछले चार वर्षों में अपने क्रिकेट पर कितना ध्यान लगाया है और क्या चीज हमें यहां तक लेकर आयी है और इसी प्रक्रिया से आगे बढ़ना होगा।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XG7om4
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support