नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और टीम के भरोसेमंद खिलाड़ी ने रविवार को अपना 38वां जन्मदिन मनाया। पत्नी साक्षी और बेटी के अलावा टीम के साथी भी उनके साथ मौजूद थे। शनिवार को ही श्रीलंका के साथ मैच में शुरुआती चार विकेट में धोनी का अहम योगदान था। हालांकि वह बैटिंग के लिए नहीं उतरे क्योंकि तीन विकेट पर ही भारत ने जीत दर्ज कर ली। धोनी की बीटे जीवा के अकाउंट से एक विडियो शेयर किया गया जिसमें धोनी और जीवा साथ में डांस कर रहे हैं। धोनी के चेहरे पर केक भी लगा है। लोगों ने इस विडियो को हाथों-हाथ लिया और यह सोशल मीडिय पर वायरल हो गया। दरअसल धोनी अकसर बेटी जीवा का विडियो इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर किया करते हैं। लोगों को ये विडियो काफी पसंद आते हैं। धोनी के जन्मदिन के मौके पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर के साथ विरेंदर सहवाग, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, विराट कोहली, वीवीएस लक्ष्मण, रविचंद्र अश्विन और प्रज्ञान ओझा के साथ आईसीसी ने भी बधाई दी। आईसीसी ने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर विडियो पोस्ट करके उनकी सराहना की।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32awxZu






0 comments:
Post a Comment