नई दिल्ली पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पर सवाल उठाते हुए कहा है कि टीम उनके रहते हुए आईसीसी के बड़े टूर्नमेंट्स में सेमीफाइनल में हारी है और इसलिए उस पद पर बदलाव की जरूरत है। रोबिन ने एक अंग्रेजी अखबार से कहा, ‘मौजूदा कोच के रहते, भारत लगतार दो वनडे विश्व कप और टी-20 विश्व कप में सेमीफाइनल में हारी है।’ रोबिन ने कहा, ‘अब समय है कि 2023 विश्व कप की तैयारी की जाए और टीम में बदलाव अच्छा होगा।’ भारत को 2015 सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी और तब शास्त्री टीम के निदेशक थे जबकि इसी साल हुए विश्व कप में भारत को न्यू जीलैंड के हाथों मात मिली और शास्त्री इस समय मुख्य कोच की भूमिका में हैं। यह भी पढ़ेंः रोबिन ने भारतीय टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन दिया है। वह पहले भी टीम के सपॉर्ट स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं। रोबिन 2007 से लेकर 2009 तक टीम के फील्डिंग कोच थे। भारत ने जब महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में पहला टी-20 विश्व कप जीता था तब रोबिन टीम का हिस्सा थे। टीम के मुख्य कोच और सपॉर्ट स्टाफ को चुनने की जिम्मेदारी कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और शांथा रंगास्वामी की तीन सदस्यीय नई क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) को सौंपी गई है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2yh86vR






0 comments:
Post a Comment