लंदन चिर-प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली प्रतिष्ठित से पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज पूरी तरह से फिट होना चाहते हैं। काउंटी चैंपियनशिप में लैंकशायर के लिए खेलते हुए एक मैच के दौरान दो जुलाई को एंडरसन को चोट लगी थी। एक अगस्त कोएशेज सीरीज की शुरुआत से पहले 24 अगस्त को इंग्लैंड की टीम आयरलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स स्टेडियम में टेस्ट मैच खेलेगी। बीबीसी ने एंडरसन के हवाले से बताया, ‘हम सोमवार को मिलकर फैसला लेंगे। फिलहाल, मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं गेंदबाजी करता रहूंगा और हम स्थिति का जायजा लेंगे।’ एंडरसन ने कहा, ‘अगर मैं बुधवार को खेलने के लिए फिट हूंगा तो बहुत अच्छा होगा, नहीं तो मैं एशेज तक फिट होने के लिए काम करुंगा।’ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए अबतक सबसे अधिक विकेट लिए हैं। एंडरसन ने 148 टेस्ट मैचों में अपने देश के लिए 575 विकट चटकाए हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर है और केवल मुथैया मुरलीधरन, शेन वॉर्न और अनिल कुंबले से पीछे हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/30IpaqG






0 comments:
Post a Comment