नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड एंड वेल्स की मेजबानी में जारी आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में ‘क्रिकेट की गुणवत्ता’ पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। मेजबान इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत ने सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है जबकि इंग्लैंड से हारने के बावजूद न्यू जीलैंड की जगह भी लगभग तय है। अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘इस विश्व कप में जिस तरह से क्रिकेट खेला जा रहा है, मैं उससे खुश नहीं हूं। क्रिकेट की गुणवत्ता खत्म हो चुकी है। रन बनाना अब बहुत आसान हो गया है। गेंदबाजों के पास गुणवत्ता, गति और स्पिन नहीं है, जो कि 1990 और 2000 के समय हुआ करती थी।' पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘तीन पावरप्ले में 2 नई गेंदों के साथ गेंदबाजी करने से रन बनाना आसान हो गया है।’ अख्तर ने इंग्लैंड-न्यू जीलैंड मैच पर अपनी राय देते हुए कहा, ‘न्यू जीलैंड ने जिस तरह का खेल दिखाया, उससे मैं बहुत निराश हूं। उन्होंने जरा सा भी संघर्ष नहीं किया और इंग्लैंड के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने स्तरीय क्रिकेट नहीं खेला।’ रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पूर्व तेज गेंदबाज ने इस विश्व कप में पाकिस्तान के बाहर होने पर कहा, ‘हमें वेस्ट इंडीज के खिलाफ मैच की कीमत चुकानी पड़ी। इसके बाद श्री लंका के खिलाफ हमारा मैच रद्य हो गया और फिर ऑस्ट्रेलिया से हम हार गए, जोकि हमें जीतना चाहिए था।’ उन्होंने आगे कहा, ‘इन तीन मैचों ने पाकिस्तान के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी। इसके बाद टीम टूर्नमेंट से बाहर हो गई।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/30gmjFl






0 comments:
Post a Comment