नई दिल्ली भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के बाद अब सेना में अपनी सेवाएं देंगे। वह 31 जुलाई को 106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन (पैरा) जॉइन करेंगे। धोनी ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह वेस्ट इंडीज दौरे पर टीम इंडिया के साथ नहीं रहेंगे और इस दौरान सेना में सेवाएं देंगे। लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद उपाधि) धोनी के बारे में जानकारी दी गई है कि वह पैरा रेजिमेंट का हिस्सा होंगे। वह 106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन (पैरा) के साथ 31 जुलाई से 15 अगस्त तक रहेंगे। यह यूनिट कश्मीर में है और विक्टर फोर्स का हिस्सा है। पढ़ें- धोनी के जिम्मे पट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट की ड्यूटी रहेगी। वह जवानों के साथ ही रहेंगे। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने से वेस्ट इंडीज के दौरे पर रहेगी। इस दौरान धोनी की जगह युवा ऋषभ पंत विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालेंगे। इससे पहले धोनी ने बीसीसीआई को कहा था कि वह टीम इंडिया के वेस्ट इंडीज दौरे के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। माना जा रहा था कि वर्ल्ड कप-2019 के बाद धोनी क्रिकेट को अलविदा कह देंगे और उनके संन्यास को लेकर पिछले काफी समय से अटकलें चल रही हैं। पढ़ें- अपनी कप्तानी में भारत को साल 2011 में वर्ल्ड कप दिलाने वाले धोनी टेरिटोरियल आर्मी की पैराशूट रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। धोनी अभी तक 350 वनडे और 98 टी20 इंटरनैशनल मैच खेल चुके हैं। उनके नाम 10773 वनडे इंटरनैशनल रन दर्ज हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MgfsYz






0 comments:
Post a Comment