रुपेश सिंह, नई दिल्ली रोहित के बारे में हमेशा से ही दिग्गज कहते आए हैं कि इस प्लेयर के पास बॉल खेलने का सबसे ज्यादा वक्त रहता है। यानी रोहित किसी भी बॉल को मनमुताबिक दिशा दे सकने की काबलियत रखते हैं। रोहित ने अपने क्लास और शिष्ट बल्लेबाजी के बूते इस वर्ल्ड कप में केवल नौ इनिंग्स में 648 रन बना डाले। उन्होंने इस दौरान पांच सेंचुरी भी ठोके वो भी उन सबसे बेहतरीन अटैक के खिलाफ जो दुनिया मौजूदा समय में उन्हें सौंप सकती थी। सबसे बड़े मंच पर उन्होंने वह कारनामा किया है, जो उनसे पहले शायद कुछे ही कर पाए हैं और शायद आने वाले वक्त में कुछे ही कर पाएंगे। उनके खेल की वह क्या बाते हैं जिन्होंने उन्हें इस वर्ल्ड कप में कमाल की सफलता दिलाई, आइए जानते हैं.. 'रन मशीन' से बेहतर 'हिटमैन' रोहित ने जो रन बनाए हैं वह सचमुच में अद्भुत हैं। और वर्ल्ड कप में होने से निसंदेह इन उपलब्धियों का महत्व और भी बढ़ गया है। लेकिन क्या रोहित पहली बार रन बना रहे हैं। नहीं। रोहित इस वर्ल्ड कप में वही कर रहे हैं, जो वह पिछले तीन चार सालों या उससे भी पहले से करते आ रहे हैं। यह बात आपको हैरान कर देगी कि रन मशीन का तमगा हासिल कर चुके विराट कोहली भी फिलहाल पिछले दो सालों में वनडे रन बनाने के मामले में रोहित से पीछे ही हैं। पिछले दो सालों में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले प्लेयर्स
- (3222 रन)
- विराट कोहली (3139 रन)
- जॉनी बेयरस्टो (2101 रन)
- जो रूट (1998 रन)
- शाई होप (1948 रन)
- शिखर धवन (1895 रन)
- आरोन फिंच (1884 रन)
- जेसन रॉय (1817 रन)
- रॉस टेलर (1801 रन)
- बाबर आजम (1758 रन)
- पेस के खिलाफ – 69.16
- स्पिन के खिलाफ – 232.00
- फुल लेंथ के खिलाफ – 7.53
- गुड लेंथ के खिलाफ- 3.60
- शॉर्ट लेंथ के खिलाफ – 6.54
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2JR4ENZ






0 comments:
Post a Comment