Friday, July 26, 2019

वर्ल्ड कप बयान: पीसीबी ने बासित अली से मांगी सफाई

कराची क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व बल्लेबाज की कोच के तौर पर नियुक्ति को रोकते हुए उनसे उस बयान पर स्पष्टीकरण मांगा है जिसमें उन्होने कहा था कि पाकिस्तान को विश्व कप से बाहर रखने के लिए जानबूझ कर हार जाएगा। से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि बासित को कराची की एक क्षेत्रीय टीम के कोच के तौर पर नियुक्त किया गया था लेकिन बोर्ड ने उसे फिलहाल रोक दिया है। सूत्र ने कहा, ‘बोर्ड ने बासित को अपनी शर्तों के बारे में बता दिया कि वह टेस्ट खिलाड़ी रहे है और उनके लिए काम कर रहे है। उन्हें टेलिविजन पर किये बेपरवाह टिप्पणी के बारे में स्पष्टीकरण देने होगा और ऐसा करने से बचना चाहिए।’ बासित ने दावा किया था कि भारतीय टीम विश्व कप में पाकिस्तान को सेमीफाइनल से बाहर रखने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ अपना लीग मुकाबला हार गयी। पाकिस्तान विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रहा था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MhTyEg
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support