Thursday, July 25, 2019

वनडे से रिटायरमेंट लेकर खुश हैं मलिंगा, यह है वजह

कोलंबोश्रीलंका के तेज गेंदबाज लेसिथ मलिंगा ने गुरुवार को कहा कि वह युवा खिलाड़ियों के लिए जगह खाली करके बहुत खुश हैं। मलिंगा शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ कोलंबो में अपना आखिरी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे। उन्होंने इस मैच के बाद वनडे से संन्यास लेने की घोषणा की है। उनके टी20 प्रारूप में हालांकि करियर जारी रखने की संभावना है। मलिंगा ने टीम के अभ्यास सत्र के बाद कहा, ‘मैं इस समय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई लेकर बहुत खुश हूं। यह नए खिलाड़ियों के लिए खुद को परखने और अगले विश्व कप के लिए तैयार होने का समय है।’ उन्होंने कहा, ‘हमें भले ही कुछ झटके सहने पड़े, लेकिन हम एक और विश्व कप जीतने की क्षमता रखते हैं।’ श्रीलंका ने 1996 में वनडे विश्व कप और 2014 में टी20 विश्व कप जीता था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YlXvhL
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support