Thursday, July 11, 2019

भारत की हार के बाद दूसरे सेमी में नहीं दिख रहा उत्साह

बर्मिंगमआईसीसी वर्ल्ड कप-2019 का दूसरा सेमीफाइनल एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच है, लेकिन इस मैच में दर्शकों द्वारा ज्यादा उत्साह देखने को नहीं मिला। स्टेडियम तक पहुंचने वाली सड़कें खाली दिखीं, इस माहौल को देखकर ऐसा प्रतीत हुआ जैसे भारत के विश्व कप से बाहर होने का बाकी के टूर्नमेंट पर असर पड़ा है। माना जा रहा है कि सभी ने टिकट इसलिए कराए थे कि वह देखना चाहते थे कि भारत से फाइनल में किसका सामना होगा। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच बर्मिंगम में दूसरे सेमीफाइनल मैच में जब टॉस हुआ तब काफी सीटें खाली पड़ी थीं। विश्व कप की आयोजन समिति के एक वॉलंटियर ने कहा कि यह विश्वास करना मुश्किल है कि दो पुराने प्रतिद्वंद्वी यहां नॉकआउट मैच खेल रहे हैं। पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘भारत के जाने के बाद, ऐसा लग रहा है कि सब कुछ खत्म हो चुका है। कुछ दिन पहले इसी मैदान पर भारत और इंग्लैंड का मैच हुआ था और तब मैदान पूरा भरा था। हमें भारतीय प्रशंसकों को संभालने में काफी मुश्किल हुई थी। वह खिलाड़ियों को स्टेडियम के अंदर आते देखना चाहते थे, उनके साथ फोटो खिंचवाते हुए देखना चाहते थे।’ उन्होंने कहा, ‘और आज, दरवाजे खुलने के एक घंटे बाद तक बहुत कम लोग ही मैदान के अंदर आए थे। हां, यह मैच सप्ताह के बीच में है, लेकिन विश्वास कीजिए कि अगर भारत विश्व कप में बने रहता तो चीजें काफी अलग होतीं।’ पढ़ें, एक वॉलंटियर ने चैंपियंस ट्रोफी 2017 का फाइनल याद करते हुए कहा कि इस समय मैदान के बाहर लंबी कतारें थीं। उन्होंने कहा, ‘चैंपियंस ट्रोफी के फाइनल में जब भारत और पाकिस्तान का मैच था, तब मैं वहां था। उस समय दर्शक दरवाजे खुलने के घंटों बाद तक स्टेडियम के बाहर खड़े थे। भारत और पाकिस्तान के बीच के मैच का जुनून अलग ही है। मुझे नहीं लगता कि इस बार फाइनल में उस जैसा माहौल होगा।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2xO2rwN
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support