Wednesday, July 3, 2019

England vs New zealand Live: कुछ देर में टॉस

चेस्टर ली स्ट्रीट मेजबान इंग्लैंड क्रिकेट टीम आज रिवरसाइड क्रिकेट ग्राउंड पर आईसीसी वर्ल्ड-2019 के अपने आखिरी लीग मैच में न्यू जीलैंड का सामना करेगी। भारत के खिलाफ मिली शानदार जीत से उत्साहित इंग्लैंड इस मुकाबले में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का करना चाहेगी। मेजबान टीम अगर यह मुकाबला हार जाती है और पाकिस्तान की टीम अगर बांग्लादेश को हरा देती है तो फिर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं, दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम अगर इंग्लैंड के हाथों यह मैच गंवा देती है तो फिर बांग्लादेश और पाकिस्तान, दोनों के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। नमस्कार, इंग्लैंड बनाम न्यू जीलैंड के लाइव अपडेट्स में आपका स्वागत है। अब से कुछ देर में टॉस होगा। टीमें न्यूजीलैंड: केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम ब्लंडल, ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डी ग्रांडहोम, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम, कोलिन मनुरो, जिमी नीशम, हेनरी निकोलस, मिशेल सैंटनर, ईश सोढी, टिम साउदी, रॉस टेलर। इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जोस बटलर, टॉम कुरैन, लियाम डॉसन, लियाम प्लंकट, आदिल राशिद, जोए रूट, बेन स्टोक्स, जेम्स विंस, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Jay36F
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support