नई दिल्ली वर्ल्ड कप टूर्नमेंट के फाइनल मैच में अच्छा खेलने के बावजूद भी न्यू जीलैंड हार गया। आईसीसी ने बाउंड्री काउंट नियम को आधार बनाते हुए इंग्लैंड को वर्ल्ड कप 2019 का विजेता घोषित कर दिया। इस रूल से इंग्लैंड 17 के मुकाबले 26 बाउंड्रीज से वर्ल्ड कप तो जीत गया लेकिन टूर्नमेंट के इतिहास में पहली बार इस्तेमाल हुए इस रूल पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए। क्रिकेट के दिग्गजों के अलावा एक आम क्रिकेट-प्रेमी को भी लगता है कि न्यू जीलैंड के साथ ‘ठगी’ हुई है। आईसीसी के इस नियम की आलोचना करने वालों में अब बॉलिवुड के शहंशाह का भी नाम शामिल हो गया है। बिग बी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया जोक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक जोक शेयर किया है। उसमें उन्होंने लिखा, 'आपके पास 2000 रुपये, मेरे पास भी 2000 रुपये। आपके पास 2000 रुपये का एक नोट, मेरे पास 500 के 4...कौन ज्यादा अमीर? आईसीसी- जिसके पास 500 के 4 नोट वो ज्यादा रईस है।' उन्होंने आईसीसी के इस नियम से जुड़ा एक और ट्वीट किया, 'इसलिए मां कहती थी चौका बर्तन आना चाहिए।' इससे पहले इंग्लैंड के वर्ल्ड कप फाइनल मैच जीत के बाद उन्होंने ट्वीट किया था, 'पिछले कुछ दिनों खेल की दुनिया में कई लूजर रहे, भारत ने जबर्दस्त खेल दिखाया, न्यू जीलैंड ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया, फेडरर ने भी बेहतरीन खेला।' हालांकि उन्होंने अपने ट्वीट में चैंपियन बने इंग्लैंड का जिक्र तक नहीं किया और न ही उसे बधाई दी। क्या है आईसीसी का बाउंड्री काउंट नियम इस नियम के अनुसार अगर कोई मैच टाई हो जाता है तो सुपरओवर खेला जाएगा। अगर सुपरओवर भी बराबरी पर छूटा तो फिर यह देखा जाएगा कि किस टीम ने ज्यादा बाउंड्रीज (फोर और सिक्स) लगाई हैं। पहले 50 के अलावा सुपर ओवर में लगाई गई बाउंड्रीज भी जोड़ी जाएंगी।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2k0YvWz






0 comments:
Post a Comment