Tuesday, July 2, 2019

India vs Bangladesh Live: मैच कुछ देर में शुरू

बर्मिंगमभारत और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप 2019 का मैच आज खेला जाना है। इस मैच में बांग्लादेश को हर हाल में जीत चाहिए। अगर वह हारे को सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएंगे। वहीं भारत इस मैच में जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाना चाहेगा। बता दें कि प्रैक्टिस मैच में भारत ने बांग्लादेश को हराया था। भारत की तरफ से विराट कोहली, रोहित शर्मा, मोहम्माद शमी पर नजरें रहेंगी। वहीं बांग्लादेश के शाकिब अल हसन अच्छी फॉर्म में हैं। नमस्कार, भारत बनाम बांग्लादेश का मुकाबला अब से कुछ देर में शुरू होनेवाला है। यहां जानिए लाइव अपडेट्स नंबर्स गेम दोनों के बीच 35 मैच हुए, इसमें से 29 भारत, 5 बांग्लादेश जीता और 1 बेनतीजा रहा। वर्ल्ड कप इतिहास की बात करें तो दोनों के कुल 3 मैच हुए इसमें से 2 भारत और एक बांग्लादेश जीता। पिछले 5 मैचों में से 4 भारत और 1 बंग्लादेश ने जीता है। संभावित प्लेइंग XI भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, एमएस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह बांग्लादेश: मशरफी मुर्तजा (कप्तान), लिट्टन दास, तमीम इकबाल, शाकिब उल हसन, सौम्य सरकार, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमदुल्ला, मोसाद्देक हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मेहदी हसन मिराज, मुस्ताफिजुर रहमान पिच व मौसम वैसे तो पिच बैटिंग के लिए अच्छी कही जा रही है लेकिन संडे को भारत-इंग्लैंड मैच के दौरान दूसरी पारी में पिच धीमी होने की शिकायत भारतीय कप्तान ने की। इसे देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग लेना ही पसंद करेगी। मंगलवार को बर्मिंघम में धूप खिले रहने की संभावना है और बारिश की आशंका बिलकुल नहीं है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2KZCa7J
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support