Wednesday, July 17, 2019

स्टोक्स की बात मानते अंपायर तो NZ बनता चैंपियन!

लंदन इंग्लैंड की टेस्ट टीम के सदस्य जेम्स एंडरसन के अनुसार, विश्व कप में टीम की जीत के हीरो ने रविवार को न्यू जीलैंड के खिलाफ फाइनल के दौरान अंपायरों को टीम के स्कोर से ओवरथ्रो के 4 रन हटाने को कहा था जो अंत में निर्णायक साबित हुए। न्यू जीलैंड के क्षेत्ररक्षक मार्टिन गप्टिल का थ्रो स्टोक्स के बल्ले से टकराकर 4 रन के लिए चला गया था। स्टोक्स इस समय दूसरा रन पूरा करने का प्रयास कर रहे थे। भाग कर लिए दो रन और ओवरथ्रो की बाउंड्री से स्टोक्स को 6 रन दिए गए जबकि कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि पांच ही रन दिए जाने चाहिए थे। ऐसी स्थिति में इंग्लैंड को न्यू जीलैंड के खिलाफ एक रन से हार का सामना करना पड़ता जिसने आठ विकेट पर 241 रन बनाए थे। टेस्ट टीम में स्टोक्स के साथी एंडरसन ने कहा कि इस ऑलराउंडर ने ओवरथ्रो के तुरंत बाद हाथ उठाकर माफी मांग ली थी और अंपायरों से अपील की थी कि वे अपना फैसला बदल दें। पढ़ें, एंडरसन ने बीबीसी से कहा, ‘क्रिकेट की शिष्टता यह है कि अगर गेंद विकेटों की तरफ फेंकी जाए और यह आपसे टकराने के बाद खाली जगह पर चली जाए जो आप रन ना लें लेकिन अगर यह बाउंड्री के लिए चली जाए तो नियमों के अनुसार यह चौका है और आप इसमें कुछ नहीं कर सकते।’ एंडरसन ने कहा, ‘बेन स्टोक्स असल में अंपायरों के पास गया था और कहा था कि ‘क्या आप चार रन हटा सकते हो, हम ये रन नहीं चाहते लेकिन यह नियम है और ऐसा ही है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XVfAyK
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support