Sunday, July 21, 2019

सिलेक्टर्स की 'गुगली': मयंक को ODI में जगह नहीं

नई दिल्ली टीम इंडिया के वेस्ट इंडीज दौरे के लिए चयनकर्ताओं ने रविवार को कर दिया। 3 अगस्त से शुरू होने जा रहे इस दौरे पर टीम इंडिया- 3 टी20I, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी। तीनों फॉर्मेट के लिए के नेतृत्व में भारतीय टीम यहां अपने सभी मैच खेलेगी। लेकिन एक बार फिर एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय सीनियर चयन समिति ने के नाम पर एक बार फिर हैरान किया है। ऑस्ट्रेलिया में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले मयंक को टेस्ट टीम में तो मौका मिला है, लेकिन वनडे टीम में उनका नाम शामिल नहीं है। हाल ही में संपन्न हुए वर्ल्ड कप में मयंक को ऑलराउंडर विजय शंकर के चोटिल होने के बाद अचानक ही टीम इंडिया में मौका दिया गया था। तब मयंक वर्ल्ड कप टीम के लिए संभावित खिलाड़ियों में भी शामिल नहीं थे। वर्ल्ड कप जैसे अहम टूर्नमेंट में उनका नाम देखकर जानकार मान रहे थे कि शायद मयंक ने अपने खेल से चयनकर्ताओं का यह भरोसा जीत लिया है कि वह टीम इंडिया की भविष्य की रणनीति का हिस्सा हैं। वर्ल्ड कप के बाद उम्मीद थी कि मयंक को अब वेस्ट इंडीज दौरे पर वनडे टीम में जगह जरूर मिलेगी। लेकिन रविवार को जब टीम का ऐलान किया गया तो इसमें मयंक का नाम शामिल नहीं था। पढ़ें- हालांकि वर्ल्ड कप में किसी भी मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल पाया था और टीम इंडिया का वर्ल्ड कप अभियान सेमीफाइनल में न्यू जीलैंड के खिलाफ खत्म हो गया। लेकिन क्रिकेट के जानकारों को उम्मीद थी कि अब जब 28 वर्षीय इस बल्लेबाज को वर्ल्ड कप जैसे अहम अभियान में मौका मिला है, तो आगे भी वह टीम इंडिया की नीली जर्सी में दिखाई देंगे। लेकिन वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम के पहले ही दौरे पर सीमित ओवरों के फॉर्मेट में मयंक का नाम न देखकर जानकार हैरान हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Sumk5H
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support