Monday, July 29, 2019

वनडे-T20 में युवाओं के लिए अच्छा मौका: कोहली

मुंबईभारतीय कप्तान ने सोमवार को कहा कि चाहर बंधुओं और नवदीप सैनी जैसे युवा खिलाड़ियों के लिए आगामी वेस्ट इंडीज दौरा सीमित ओवरों के प्रारूप में सुनहरा मौका है। ऐसे कई खिलाड़ियों को इस दौरे पर मौका दिया गया जो वनडे या टी20 टीम के नियमित सदस्य नहीं है। विश्व कप सेमीफाइनल में हार के बाद चयन समिति ने भविष्य की रूपरेखा तैयार करने के अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। कोहली ने रवानगी से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘मैं जब चयनकर्ताओं से मिला तो उनका संदेश यही था कि वे टी20 में कुछ नए खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं। पहली बार टीम में चुने गए खिलाड़ियों के लिए यह शानदार मौका है।’ दीपक और राहुल चाहर, सैनी, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे और वाशिंगटन सुंदर को सीमित ओवरों के प्रारूप में मौका दिया गया है। कोहली ने कहा, ‘वनडे टीम संतुलित है और हम लगातार अच्छा खेल रहे हैं। टेस्ट टीम के बारे में बोलने की जरूरत ही नहीं। मैं तीन टी20 मैचों को लेकर काफी उत्साहित हूं क्योंकि कई नए खिलाड़ी आ रहे हैं।’ भारतीय टीम वेस्ट इंडीज में तीन टी20 और तीन वनडे खेलेगी। इसके अलावा दो टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे। कोहली ने कहा, ‘वेस्ट इंडीज में क्रिकेट खेलने का अपना ही मजा है। हम सभी वहां खेलने का आनंद लेते हैं।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2K9jE9S
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support