Tuesday, July 9, 2019

भारत vs न्यू जीलैंड: कौन भारी? मैच से पहले जानें पूरा रन-गणित

मैनचेस्टरवर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया जब न्यू जीलैंड के खिलाफ उतरेगी तो उसके पास मानसिक बढ़त होगी। अब तक खेले 9 लीग मैचों में टीम इंडिया ने 7 में जीत हासिल की, जबकि एक में हार मिली और एक मैच रद्द हो गया। वहीं न्यू जीलैंड तीन मुकाबले गंवाकर चौथे नंबर पर है। आइए जानते हैं आंकड़ों की जुबानी क्या हो सकती है इस मैच की कहानी... इस वर्ल्ड कप में भारत ने सबसे ज्यादा 86 पर्सेंट मैचों में जीत हासिल की। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका जैसी दिग्गज टीमों को करारी शिकस्त देकर अंतिम चार में जगह बनाई है। दूसरी तरफ न्यू जीलैंड को वेस्टइंडीज से जीतने के लिए भी कड़ा संघर्ष करना पड़ा और महज 5 रनों से ही जीत मिली। अब तक बैटिंग में अव्वल विराट सेना, कीवी पीछे विश्व कप में अब तक के मैचों में टीम इंडिया का बैटिंग औसत 6 विकेट पर 287 रन रहा है। वहीं न्यू जीलैंड के औसत की बात करें तो यह महज 241/9 ही रहा है। शुरुआती 10 ओवरों की बैटिंग की बात करें तो भारत का औसत 47 रन पर एक विकेट का रहा है, जबकि न्यूजीलैंड इस मामले में पीछे रहा है और 46 रन पर औसतन उसने दो विकेट गंवाए हैं। भारत ने 11 से 40वें ओवर के दौरान औसतन 3 विकेट खोकर 170 रन बटोरे हैं, जबकि न्यू जीलैंड मिडल ओवरों में 3 विकेट पर महज 123 रन ही बना सका है। आखिरी ओवरों में हालांकि दोनों टीमें बराबर सी रही हैं। भारत ने 40 से 50वें ओवर में 3 विकेट पर 70 रन मिले, जबकि न्यू जीलैंड का औसत 4 विकेट पर 72 रन का रहा है। स्लॉग ओवर में धारदार रही है इंडियन बोलिंग दशकों तक भारतीय टीम को बैटिंग साइड माना जाता रहा है, लेकिन इस टीम की बोलिंग भी शानदार है। अब तक के औसत की बात करें तो शुरुआती 10 ओवरों में टीम इंडिया ने 41 रन देकर एक विकेट लिया है, जबकि न्यू जीलैंड ने 51 रन खर्च कर पहला विकेट लिया। 11 से 40 ओवरों में इंडिया ने 5 विकेट पर 160 रन दिए, जबकि न्यू जीलैंड ने भी 5 ही विकेट हासिल किए, लेकिन रन 136 ही दिए। आखिरी ओवरों की बात करें तो 70 रन देकर भारत ने 4 विकेट चटकाए, जबकि कीवी टीम को 3 ही विकेट मिल सके। टीम इंडिया के पक्ष में हैं आंकड़े 2 नंबर पर है वर्ल्ड रैकिंग में भारत 1983, 2011 में जीता है वर्ल्ड कप 15 पॉइंट्स के साथ टेबल में नंबर वन पर 1302 रन विराट ने कीवी टीम के खिलाफ बनाए 647 रन सबसे ज्यादा रोहित शर्मा ने WC में बनाए 20 विकेट न्यू जीलैंड के खिलाफ शमी ने लिए हैं 17 विकेट सबसे ज्यादा इस वर्ल्ड कप में बुमराह ने लिए नंबरों से जानें वर्ल्ड नंबर 4 न्यू जीलैंड का हाल 2015 के वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचे 11 पॉइंट्स के साथ टेबल में चौथे नंबर पर 1,117 रन रॉस टेलर ने भारत के खिलाफ बनाए 481 रन केन विलियम्सन ने वर्ल्ड कप में बटोरे 26 विकेट टिम साउथी ने भारत के झटके 17 विकेट बसे ज्यादा लॉकी फर्ग्युसन ने लिए 3 आखिरी मैच कीवी टीम ने गंवाए


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2xA2Ant
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support