लंदनआईसीसी विश्व कप-2019 में एक समय ऐसा लग रहा था कि वर्ल्ड कप के किसी एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने का भारत के महान बल्लेबाज का 16 साल पुराना रेकॉर्ड टूट जाएगा। लेकिन जीनियस के इस रेकॉर्ड को तोड़ना तो दूर कोई भी खिलाड़ी उसके पास भी नहीं पहुंच पाया। फाइनल में न्यू जीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और इंग्लैंड के जो रूट सचिन के बनाए रेकॉर्ड को तोड़ सकते थे। लेकिन, दोनों सस्ते में पविलियन लौट गए और सचिन का रेकॉर्ड बदस्तूर कायम है। सचिन के नाम वर्ल्ड कप के किसी एक संस्करण में सबसे अधिक 673 रन बनाने का रेकॉर्ड है। पढ़ें: इस रेकॉर्ड को तोड़ने के लिए विलियमसन को 126 रन और बनाने थे, लेकिन वह ऐतिहासिक लॉर्ड्स में इंग्लैंड के साथ फाइनल में मात्र 30 रन ही बना सके। विलियमसन के नाम इस वर्ल्ड कप में 10 मैचों से 578 रन रहे। सचिन ने 2003 विश्व कप में 11 मैचों की 11 पारियों में 61.18 की औसत से कुल 673 रन बनाए थे। इसमें 6 अर्धशतक और एक शतक शामिल था। सचिन का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 152 रन रहा था। पढ़ें: विलियमसन के अलावा सचिन के इस रेकॉर्ड को तोड़ने के लिए रूट भी कतार में दिख रहे थे। उन्हें इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए 125 रन की और दरकार थी, लेकिन वह फाइनल में मात्र 7 रन ही बना सके। रूट के नाम इस विश्व कप में 556 रन रहा। सचिन के इस रेकॉर्ड के करीब अगर कोई बल्लेबाज पहुंचा तो वह उनके हमवतन रोहित शर्मा ही थे। रोहित ने मौजूदा विश्व कप में सबसे अधिक 648 रन बनाए। उनसे 1 रन पीछे ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर (647) रहे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32tsdos






0 comments:
Post a Comment