Thursday, July 18, 2019

WC: सुपर ओवर के दौरान रुकीं नीशम के शिक्षक की सासें

वेलिंग्टन आईसीसी वर्ल्ड कप का फाइनल मैच वाकई में सासें थाम देने वाला था लेकिन सुपर ओवर में छ्क्का मारने वाले नीशम ने नहीं सोचा होगा कि उसी समय उनके टीचर और मेंटॉर का स्वर्गवास हो जाएगा। विश्व कप के सुपर ओवर में न्यू जीलैंड के ऑलराउंडर के छक्का मारने के बाद ऑकलैंड ग्रामर स्कूल के पूर्व शिक्षक और कोच का देहांत हो गया। इंग्लैंड ने 14 जुलाई को हुए फाइनल मैच में न्यू जीलैंड को बाउंड्री के आधार पर मात देकर पहली बार विश्व कप का खिताब जीता। गोर्डन की बेटी लियोनी ने कहा कि जैसे ही सुपर ओवर की दूसरी गेंद पर नीशम ने छक्का मारा उनके पिता की सांसें रुक गईं। ‘स्टफ डॉट को डॉट एनजेड’ के मुताबिक, लियोनी ने कहा, ‘सुपर ओवर के दौरान एक नर्स आई और उन्होंने कहा कि मेरे पिता की सांसें रुक रही हैं। मैं समझती हूं कि नीशम ने छक्का मारा और मेरे पिता ने आखिरी सांसें ली।’ लियोनी ने कहा, ‘उनका सेंस ऑफ ह्यूमर विचित्र था और वह बहुत दिलचस्प आदमी थे। उन्हें बहुत अच्छा लगा होगा कि नीशम ने छक्का मारा।’ नीशम ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘डेव गोर्डन मेरे हाई स्कूल के शिक्षक, कोच और दोस्त। इस खेल का आपका प्यार बहुत जबरदस्त था, खासकर उनके लिए जिन्हें आपके मार्गदर्शन में खेलने को सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैच समाप्त होने तक आपने अपनी सांसें रोके रखीं, आशा है कि आपको गर्व हुआ होगा। आपका धन्यवाद, भगवान आपकी आत्मा को शांती दे।’ लियोनी ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि खिलाड़ी ने उनके पिता को श्रद्धांजलि दी। गोर्डन ने नीशम, लॉकी फर्ग्युसन और कई अन्य खिलाड़ियों को हाई स्कूल के दौरान कोचिंग दी। वह 25 वर्षों तक स्कूल में क्रिकेट और हॉकी के कोच रहे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Z09GxI
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support