Sunday, July 21, 2019

WC फाइनल में गलती- अंपायर को मलाल नहीं

कोलंबो अंपायर ने स्वीकार किया है कि में ओवरथ्रो पर इंग्लैंड को 6 रन देना गलती थी। लेकिन श्रीलंका के इस पूर्व क्रिकेटर ने साथ ही कहा कि उन्हें इस फैसले पर कभी 'मलाल' नहीं होगा। दूसरा रन लेने की कोशिश कर रहे बेन स्टोक्स के बल्ले से टकराने के बाद मार्टिन गप्टिल का थ्रो सीमा रेखा पार कर गया था, जिसके बाद धर्मसेना ने 5 की जगह इंग्लैंड के स्कोर में 6 रन जोड़ने का इशारा किया था। यह मैच बाद में टाइ रहा और सुपर ओवर में भी दोनों टीमों ने समान रन बनाए, जिसके बाद इंग्लैंड को अधिक बाउंड्री लगाने के कारण विजेता घोषित किया गया। अंपायर के इस फैसले से न्यू जीलैंड के खिलाड़ी हैरान थे। धर्मसेना ने 'संडे टाइम्स' से कहा, 'टीवी रीप्ले देखने के बाद लोगों के लिए टिप्पणियां करना आसान होता है।' पढ़ें- उन्होंने कहा, 'अब टीवी रीप्ले देखने के बाद मैं स्वीकार करता हूं कि फैसला करने में गलती हुई। लेकिन मैदान पर टीवी रीप्ले देखने की सहूलियत नहीं थी और मुझे अपने फैसले पर कभी मलाल नहीं होगा। साथ ही आईसीसी ने उस समय किए फैसले के लिए मेरी सराहना की है।' पढ़ें: धर्मसेना ने लेग अंपायर मराइस इरासमस से सलाह मशविरे के बाद इंग्लैंड के स्कोर में 6 रन जोड़ने का फैसला किया था। इंग्लैंड को अंतिम तीन गेंदों पर जीत के लिए 9 रन की दरकार थी और इसके बाद उसे दो गेंद में तीन रन चाहिए थे। धर्मसेना ने कहा कि नियमों के अनुसार इस घटना को लेकर तीसरे अंपायर से सलाह लेने का कोई प्रावधान नहीं था। पढ़ें: उन्होंने कहा, 'नियमों में इस मुद्दे को तीसरे अंपायर के पास भेजने का कोई प्रावधान नहीं था क्योंकि कोई आउट नहीं हुआ था।' धर्मसेना ने कहा, 'इसलिए मैंने संवाद प्रणाली के जरिए लेग अंपायर से सलाह ली, जिसे सभी अन्य अंपायरों और मैच रैफरी ने सुना। और वे टीवी रीप्ले नहीं देख सकते थे, उन सभी ने पुष्टि की कि बल्लेबाजों ने रन पूरा कर लिया है। इसके बाद मैंने अपना फैसला किया।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YfH9Hy
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support