बर्मिंगम इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर आईसीसी क्रिकेट 2019 के फाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को एजबेस्टन में खेले गए मुकाबले में उसने पूर्व चैंपियन को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इंग्लैंड की जीत में जेसन रॉय (85) और क्रिस वोक्स (3/20) की अहम भूमिका रही। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 223 रन बनाकर आउट हो गई और इंग्लैंड ने 18 ओवर बाकी रहते जीत हासिल कर ली। इंग्लैंड का मुकाबला रविवार को लॉर्ड्स में न्यू जीलैंड से होगा जिसने भारत को हराकर लगातार दूसरी बार विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है। इसका अर्थ यह है कि इस बार विश्व कप को कोई नया चैंपियन मिलना तय है। इंग्लैंड की टीम इससे पहले तीन बार विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी लेकिन खिताब जीतने में नाकाम रही थी। इससे पहले इंग्लैंड 1992 में विश्व कप फाइनल में पहुंचा था और वहां उसे पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। पांच की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन स्टीव स्मिथ (85) के अलावा कोई और बल्लेबाज टिक नहीं सका। वोक्स ने तीन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पविलियन भेजा। इसके बाद इंग्लैंड की सलामी जोड़ी, रॉय और जॉनी बेयरस्टो ने सेंचुरी पार्टनरशिप की। 124 के स्कोर पर इंग्लैंड को 18वें ओवर में पहला झटका लगा जब बेयरस्टो 34 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ने LBW किया। जो रूट (49) और इयॉन मॉर्गन 45 रन बनाकर नॉट आउट रहे और इंग्लैंड 27 साल बाद वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2xKDwu5






0 comments:
Post a Comment