वेलिंगटनविश्व कप में न्यू जीलैंड की अप्रतिम सफलता से उसके प्रशंसकों के सामने दुविधा की स्थिति हो गई है क्योंकि देश भर के ‘स्पोर्ट्स बार’ को यह अंदाजा ही नहीं था कि उनकी टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। इंग्लैंड में हो रहे मैच न्यू जीलैंड समयानुसार आधी रात तक होते हैं। कइयों ने तो मान लिया था कि उनकी टीम सेमीफाइनल में भारत से हार जाएगी। वेलिंगटन सिटी काउंसिल की एक प्रवक्ता ने कहा, ‘देर रात तक शराब परोसने का लाइसेंस 20 दिन में मिलता है। यहां किसी ने सोचा नहीं होगा कि हम फाइनल खेलेंगे तो किसी ने मांगा भी नहीं।’ मैच रविवार को रात 9.30 पर शुरू होगा और सुबह 5.30 तक चलेगा। स्पोटर्स बार को सुबह चार बजे तक का ही लाइसेंस मिला है लिहाजा प्रशंसक या तो घर पर मैच देखेंगे या चार बजे के बाद बिना शराब के बार में इसका मजा लेंगे। शहर में कोई फैन जोन भी नहीं बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि कीवी टीम ने क्रिकेट वर्ल्ड को हैरान करते हुए टीम इंडिया को सेमीफाइनल में 18 रनों से मात दी थी। सेमीफाइनल में पहले दिन बारिश थी, जिसके बाद मैच रिजर्व डे में पूरा हुआ था। भारतीय टीम का बैटिंग लाइनअप देखकर लग रहा था कि 240 रनों का लक्ष्य वह आराम से पा लेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। टीम इंडिया 221 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2SaSK52






0 comments:
Post a Comment