बर्मिंगम वर्ल्ड कप में मंगलवार को भारत ने बांग्लादेश को 28 रन से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। भारत ने इस मैच में बांग्लादेश को 315 रन की चुनौती दी थी लेकिन जसप्रीत बुमराह (4/55) और हार्दिक पंड्या की (3/60) की घातक बोलिंग की बदौलत बांग्लादेश की टीम 286 रन पर ऑल आउट हो गई। भारतीय टीम लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप सेमीफाइल (2011, 2015 और 2019) में पहुंची है। इससे पहले टीम इंडिया ने रोहित शर्मा (104) के शतक और केएल राहुल (77) की उम्दा फिफ्टी की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 314 रन बनाए थे। बांग्लादेश की ओर से शाकिब अल हसन (66) ने फिफ्टी जरूर जमाई लेकिन उन्हें किसी भी दूसरे बल्लेबाज का साथ नहीं मिल पाया। शाकिब के बाद मोहम्मद सैफुद्दीन ने नाबाद 51 रन की पारी खेलकर बांग्लादेश को लक्ष्य के करीब जरूर पहुंचाया लेकिन उनकी टीम का दूसरा कोई भी बल्लेबाज टीम के जरूरी साथ नहीं दे पाया। रोहित शर्मा को उनकी शानदार पारी के मैन ऑफ दे मैच घोषित किया गया। देखें: रोहित राहुल ने की रेकॉर्ड साझेदारी भारत ने टॉस जीता तो बेझिझक पहले बैटिंग करने का निर्णय ले लिया। रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भी शुरुआत से ही रन बरसाकर टीम इंडिया के इस निर्णय को सही साबित कर दिया। दोनों ने पहले पावरप्ले में मिलकर 69 रन जोड़े। इसके बाद दोनों ने अपनी अपनी हाफ सेंचुरी पूरी और फिर देखते ही देखते दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 180 रन जोड़ दिए। वर्ल्ड कप में यह भारत की यह रेकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी है। रोहित का शतक, बड़ी पारी से चूकेइस दौरान शानदार फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा ने 90 बॉल में ही शतक जड़ा। यह इस वर्ल्ड कप में उनका चौथा और वनडे करियर का 26वां शतक था। हालांकि रोहित इस शतक को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए और 92 बॉल में 104 रन बनाकर वह आउट हो गए। अपनी इस पारी में रोहित ने 7 चौके और 5 छक्के जमाए। पढ़ें: रोहित ने की वर्ल्ड रेकॉर्ड की बराबरीवर्ल्ड कप के किसी एक एडिशन में किसी बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा 4 शतक ही जड़े हैं। 2015 वर्ल्ड कप में यह रेकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा ने अपने नाम किया था। रोहित ने अब रेकॉर्ड की बराबरी कर ली है। रोहित के बाद लड़खड़ाया भारत, 57 रन पर गंवाए 4 विकेटरोहित राहुल की रेकॉर्ड साझेदारी ने टीम इंडिया के लिए बड़े स्कोर की नींव रखी थी। लेकिन रोहित के आउट होते ही 15 रन बाद पहले राहुल (77) पविलियन लौट गए। अगले 42 रन बाद ही विराट आउट हो गए और इसी स्कोर पर हार्दिक पंड्या भी अपना खाता खोले बगैर आउट हो गए। इस तरह 57 रन के भीतर भारत ने अपने अपने 4 विकेट गंवा दिए। निरंतर अंतराल पर गंवाए विकेटइसके बाद टीम इंडिया किसी भी मौके पर इस पारी में संभलती नहीं दिखी और निरंतर अंतराल पर वह अपने विकेट गंवाती रही। एक वक्त जहां वह 350 से 375 के स्कोर की ओर जाती दिख रही थी लेकिन 50 ओवर में वह सिर्फ 314 रन ही बना पाई। इस बीच ऋषभ पंत (48) और एमएस धोनी (35) से उसे थोड़ी बहुत राहत जरूर मिली। लेकिन ठोस शुरुआत के बाद वह बड़ा स्कोर बनाने से चूक गई। इतना ही नहीं अंतिम 5 ओवर में तो टीम इंडिया सिर्फ 35 रन जोड़ पाई और उसने अपने 4 विकेट गंवा दिए। इनमें से धोनी समेत 3 विकेट तो 50वें ओवर में ही गिरे। बांग्लादेश की धीमी शुरुआतइस सपाट पिच वाले छोटे मैदान पर 315 रन का लक्ष्य शायद बड़ा नहीं था। बांग्लादेशी टीम ने प्लान बनाया कि पहले बल्लेबाज क्रीज पर समय बिताएं और फिर पहले पावरप्ले के बाद रन कूटें। लेकिन पावर प्ले अंतिम ओवर में मोहम्मद शमी ने तमीम इकबाल (22) को बोल्ड कर पहला झटका दे दिया। पावर प्ले में बांग्लादेश ने 40 रन ही बनाए। शाकिब की शानदार फिफ्टी लेकिन दूसरे छोर से नहीं मिला साथशाकिब अल हसन इस टूर्नमेंट में एक अलग ही अंदाज में खेल रहे हैं। इस मैच में भी उन्होंने अपना ऑलराउंड खेल दिखाया। पहले बोलिंग में एक विकेट अपने नाम किया। इसके बाद नंबर 3 पर बैटिंग करने आए शाकिब ने एक छोर पर अपना खूंटा गाड़ लिया। इस टूर्नमेंट में पहले ही 2 शतक और 2 हाफ सेंचुरी जड़ चुके शाकिब ने यहां टूर्नमेंट में अपना तीसरा पचासा पूरा किया। छठे विकेट के रूप में आउट होने वाले शाकिब ने 66 रन बनाए और वह दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट हुए। शाकिब को नहीं मिला साथछठे विकेट के रूप में शाकिब के आउट होने से पहले दूसरे छोर पर उन्हें किसी भी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। एक छोर पर जम चुके शाकिब के सामने से सौम्य सरकार (33), मुश्फिकुर रहीम (24), लिटन दास (22) और मोसादिक हुसैन (3) पविलियन लौट गए। तीन बांग्लादेशी बल्लेबाजों को तो अच्छा स्टार्ट मिल गया था लेकिन वह शाकिब का जरूरी साथ नहीं निभा पाए। पंड्या ने तोड़ी कमरबांग्लादेश की हालत पतली करने में सबसे अहम भूमिका हार्दिक पंड्या ने निभाई। उन्होंने सौम्य सरकार, लिट्टन दास और शाकिब अल हसन को अपना शिकार बनाया। 10 ओवर की बोलिंग में पंड्या ने 50 रन खर्च कर 3 विकेट अपने नाम किए और बांग्लादेश का मिडल ऑर्डर ध्वस्त कर उस पर दबाव बढ़ा दिया।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2JoeoyT






0 comments:
Post a Comment