Tuesday, July 23, 2019

WI ए के खिलाफ साहा के प्रदर्शन पर नजरें

नार्थ साउंड (एंटिगा) करियर प्रभावित करने वाली कंधे की चोट से उबरने के बाद भारतीय विकेटकीपर भारत 'ए' की तरफ से वेस्ट इंडीज ए के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रहे अनौपचारिक टेस्ट मैच से 18 महीने बाद प्रथम श्रेणी मैचों में वापसी करेंगे। भारत 'ए' टीम में दो टेस्ट विशेषज्ञों साहा और हनुमा विहारी को शामिल किया गया है ताकि वे अगस्त के आखिरी में शुरू हो रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए तैयारी कर सके। साहा तीन महीने में 35 साल के हो जाएंगे और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में उपचार के दौरान गलत देख-रेख के कारण उनकी चोट काफी गंभीर हो गयी थी। फिट होने के बाद लगभग 35 साल के इस खिलाड़ी के लिए वापसी करना काफी मुश्किल होगा। क रियर के ज्यादातर समय में महेन्द्र सिंह धोनी के दमदार खेल के कारण टीम से बाहर रहने वाले साहा को आईपीएल के दौरान चोट लगी थी जिसके बाद राष्ट्रीय टीम में ऋषभ पंत को मौका मिला और उसने इंग्लैंड के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाकर टीम में अपना दावा मजबूत कर लिया है। ऐसे में साहा एक बार फिर सहायक की भूमिका में दिख सकते हैं। जानकार इस बात को अभी तक पचा नहीं पा रहे है कि जिस चोट से लोकेश राहुल दो महीने में उबर गए, साहा को उससे उबरने में एक साल से अधिक का समय क्यों लगा। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘केएस भरत भारतीय टीम में जगह बनाने से चूक गए। साहा 18 महीने में पहली बार पूरे दिन या 120 ओवर तक विकेटकीपिंग करेंगे। उसके बाद उन्हें बल्लेबाजी भी करनी होगी। एनसीए में उनकी उपचार के बाद देखरेख ठीक तरीके से नहीं हुई जिसके बाद सर्जरी की जरूरत पड़ी। यह देखना होगा की वह कैसा प्रदर्शन करते है।’ विहारी भी बड़ी पारी खेल कर सीनियर टीम के मध्यक्रम में अपना दावा मजबूत करना चाहेंगे। सलामी बल्लेबाजों में गुजरात के प्रियांक पंचाल और बंगाल के अभिमन्यु ईश्वरन भी अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। उनके बेहतर प्रदर्शन से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में औसत प्रदर्शन करने वाले लोकेश राहुल पर दबाव रहेगा। भरत को सीरीज के तीसरे मैच में मौका मिलने की संभावना है। पहले और दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए भारत 'ए' टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांक पांचाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, हनुमा विहारी, शिवम दुबे, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), के गौतम, एस नदीम, मयंक मार्कंडेय, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, शारदुल ठाकुर, अवेश खान।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZamFgC
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support