Monday, August 5, 2019

एशेज सीरीज: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड हराया, ली 1-0 की बढ़त

बर्मिंगमऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन सोमवार को मेजबान इंग्लैंड को 251 रनों से करारी शिकस्त देकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 398 रन बनाने थे, लेकिन मेजबान टीम 52.3 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलियाा ने पहली पारी में 284 रन बनाए थे, जबकि इंग्लैंड ने पहली पारी में 374 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में सात विकेट पर 487 रन बनाकर अपनी घोषित कर दी थी। इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। उनके अलावा जेसन रॉय और कप्तान जो रूट ने 28-28 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लॉयन ने छह विकेट और पैट कमिंस ने चार विकेट लिए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YJcDSn
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support