पोर्ट ऑफ स्पेनभारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीसरे मैच में अपने करियर का 43वां वनडे शतक लगाने के साथ एक और रिकॉर्ड बनाया। कोहली 10 वर्षों में 20,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने बुधवार को शतक जड़कर भारत को वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में छह विकेट से जीत दिलाई। पढ़ें: कोहली ने नाबाद 114 रन जड़े और भारत ने डकवर्थ-लुईस नियम के तहत दिए गए 255 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और सीरीज 2-0 से जीत ली। एक दशक में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में कोहली के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग (18,962) का नंबर आता है। पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक कैलिस 16,777 रनों के साथ इस सूची में तीसरे नंबर पर है। इसके बाद क्रमश: महेला जयवर्धने (16,304), कुमार संगकारा (15,999), सचिन तेंडुलकर (15,962), राहुल द्रविड़ (15,853) और हाशिम आमला (15,185) का नंबर आता है। वनडे क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे अधिक शतक के मामले में कोहली शतक के मामले में पॉन्टिंग से एक शतक पीछे हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2N5ilMs






0 comments:
Post a Comment