नई दिल्ली टीम इंडिया के कप्तान की गिनती मौजूदा दौर में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में होती है। विराट और उनके फैंस के लिए 18 अगस्त का दिन बेहद खास है। उन्होंने आज ही के दिन 11 साल पहले (18 अगस्त 2008) को इंटरनैशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और पहली बार वह टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनकर उतरे थे। विराट ने दांबुला के मैदान पर अपने इंटरनैशनल करियर का आगाज किया था। तब श्रीलंका दौरे पर गई टीम इंडिया वनडे सीरीज का पहला ही मैच खेलने उतरी थी। यहां विराट ने अपनी पहली इंटनैशनल पारी बतौर ओपनर शुरू की थी। उस मैच को 11 साल बीत चुके हैं और आज विराट कोहली वनडे और टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज हैं। पढ़ें, सहवाग के चोटिल होने पर मिला था मौका धुरंधर ओपनर वीरेंदर सहवाग श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के इस पहले मैच में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे तो विराट को अपने इंटरनैशनल करियर में डेब्यू का मौका मिला। हालांकि वह खुद को साबित नहीं कर सके और केवल 12 रन बनाकर पविलियन लौट गए। उनका विकेट नुवान कुलासेकरा को मिला। उन्होंने 22 गेंदों का सामना किया और अपने पहले इंटरनैशनल मैच में उन्होंने 1 चौका लगाया था। वह 33 मिनट तक क्रीज पर रहे। पढ़ें, श्रीलंका ने जीता था मैच क्रिकेट की दुनिया में आज विराट कोहली जिस कद के खिलाड़ी हैं, उनके पहले मैच में वैसी झलक नहीं दिख पाई थी। आज रनों का अंबार खड़ा कर रहे विराट शायद ही इस मैच को अपने लिए या टीम इंडिया के लिए याद रखना चाहें। इस मैच में विराट कोहली सिर्फ 12 रन बना सके थे। उन्हें नुवान कुलासेकरा ने LBW आउट किया था। भारत की पूरी टीम इस मैच में 146 रन पर ऑल आउट हो गई। मेजबान श्रीलंका ने यह मैच 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। ऐसा है रेकॉर्ड वनडे में विराट के फिलहाल 43 शतक हैं, जो उनके ही हमवतन और दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर के बाद दुनिया में दूसरे सर्वाधिक वनडे शतक हैं। इसके इस फॉर्मेट में विराट के नाम 54 फिफ्टी भी हैं और अब तक वह 11520* रन अपने नाम कर चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली 25 शतक और 20 हाफ सेंचुरी अपने नाम कर चुके हैं, जबकि उनके नाम 6613 रन हैं। इसके अलावा टी20 इंटरनैशनल्स में भी विराट 21 हाफ सेंचुरी के साथ 2369 रन बना चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 6 दोहरे शतक दर्ज हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2KRJ4ct






0 comments:
Post a Comment