Friday, August 23, 2019

एशेज: 1948 के बाद इंग्लैंड टीम के साथ हुआ ऐसा

नई दिल्लीएशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट का पहला दिन जोफ्रा आर्चर के नाम रहा था, जबकि दूसरे दिन जोश हेजलवुड (30/5) का तूफान देखने को मिला। आलम यह रहा कि मेजबान इंग्लैंड टीम अपनी पहली पारी में महज 27.5 ओवरों में 67 रन पर ही ढेर हो गई। हेजलवुड के अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने 23 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि जेम्स पैटिंसन ने महज 9 रन देकर दो विकेट अपनी झोली में डाले। रेकॉर्ड पर नजर डाली जाए तो 1948 के बाद इंग्लैंड का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे खराब प्रदर्शन है। 1948 में वह 42.1 ओवर में 52 रन पर ढेर हो गई थी। दूसरी ओर, इंग्लैंड का यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8वां सबसे कम स्कोर है। उसका सबसे खराब प्रदर्शन 1987 में आया था, जब पूरी टीम 45 रन पर पविलियन लौट गई थी। सिर्फ एक बल्लेबाज दहाई पार इस मैच की बात करें तो जब वह दूसरे दिन बैटिंग के लिए उतरी तो उसे चौथे ओवर में पहला झटका जेसन रॉय (9) के रूप में लगा। उन्हें पैट कमिंस ने कप्तान टिम पेन के हाथों लपकवाया। उस वक्त टीम स्कोर 10 रन था। टीम अर्धशतक पूरा करती इसे पहले ही उसके 6 बल्लेबाज पविलियन लौट गए। कप्तान जो रूट बगैर खाता खोले हेजलवुड की गेंद पर डेविड वॉर्नर के हाथों लपके गए। रोरी बर्न्स (9) को हेजलवुड ने आउट किया तो बेन स्टोक्स (8) को जेम्स पैटिंसन ने चलता किया। जो डेनसी 49 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए, जो टीम की ओर से सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज कंगारू गेंदबाजी का टिककर सामना नहीं कर सका और निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाते रहे। ऑस्ट्रेलिया ने बनाए थे 179 रन इससे पहले तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की तूफानी गेंदबाजी की मदद से इंग्लैंड ने पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 179 रन पर समेट दिया था। अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे आर्चर ने 45 रन देकर छह विकेट झटके थे। यह उनके करियर का पहला अवसर है, जबकि उन्होंने टेस्ट मैचों में पांच या इससे अधिक विकेट हासिल किए। उनके अलावा स्टुअर्ट ब्रॉड ने दो तथा क्रिस वोक्स और बेन स्टोक्स ने एक-एक विकेट लिया। स्टीवन स्मिथ के बिना खेल रहे ऑस्ट्रेलिया ने टास गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर दो विकेट जल्दी गंवा दिए जिसके बाद डेविड वॉर्नर (61) और मार्नस लाबुशेन (74) ने तीसरे विकेट के लिए 111 रन जोड़कर स्थिति संभाली। इन दोनों के अलावा केवल कप्तान टिम पेन (11) ही दोहरे अंक में पहुंचे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2KR9ZGz
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support