कोलंबो अनुभवी तेज गेंदबाज एक सितंबर से न्यू जीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में श्रीलंकाई टीम की अगुआई करेंगे। श्रीलंका ने पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज और ऑलराउंडर तिसारा परेरा को टीम में शामिल नहीं किया है। वनडे इंटरनैशनल फॉर्मेट से संन्यास ले चुके मलिंगा ने इसी साल मार्च में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल मैच खेला था। निरोशन डिकवेला को 15 सदस्यीय टीम में उप कप्तान चुना गया। परेरा ने अपना अंतिम टी20 इंटरनैशनल मैच मार्च में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में खेला था। एंजेलो मैथ्यूज पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलंबो में टी20 मैच खेले थे। पढ़ें, टीम इस प्रकार है : लसिथ मलिंगा (कप्तान), निरोशन डिकवेला, अविष्का फर्नांडो, कुसल परेरा, धनुष्का गुणतिलका, कुसल मेंडिस, शेहान जयसूर्या, दासुन शनाका, वनिंडु हसारंगा, अकिला धनंजय, लक्षण संदाकन, इसुरू उदाना, कासुन रजिता, लाहिरू कुमारा और लाहिरू मदुशनाका।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2HpTJKF






0 comments:
Post a Comment