नई दिल्लीभारत की अनुभवी महिला बल्लेबाज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 सीरीज के लिए खुद को उपलब्ध रखा है, लेकिन अगले साल के विश्व कप से पहले युवाओं पर ध्यान देने के कारण हो सकता है कि चयनकर्ता उन्हें नहीं चुनें। पांच मैचों की सीरीज 24 सितंबर से शुरू होगी, जबकि टी20 विश्व कप अगले साल फरवरी मार्च में ऑस्ट्रेलिया में होगा। मिताली अभी वनडे कप्तान हैं और 2021 में होने वाले विश्व कप में खेलने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन यह 36 वर्षीय खिलाड़ी टी20 एकादश में पहली पसंद नहीं हैं। मिताली से जब सबसे छोटे प्रारूप के लिए योजनाओं के बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा, ‘मैं निश्चित तौर पर अगले महीने की टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध हूं, लेकिन अभी मैं वास्तव में टी20 विश्व कप के बारे में नहीं सोच रही हूं। मैं आम तौर पर सीरीज दर सीरीज आगे बढ़ना पसंद करती हूं।’ चयनकर्ताओं की मुंबई में पांच सितंबर को बैठक होगी,जिसमें पहले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए टीम का चयन किया जाएगा। यह सीरीज सूरत में होगी जबकि इसके बाद तीन वनडे वड़ोदरा में खेले जाएंगे। माना जा रहा है कि चयनकर्ता टीम चयन से पहले मिताली की योजनाओं के बारे में जानने के लिए उनसे बात करेंगे। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘मिताली महान खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्हें अपने टी20 करियर के बारे में जल्द फैसला करने की जरूरत है। टी20 विश्व कप छह महीने बाद होना है और चयनकर्ताओं को कुछ खिलाड़ियों को आजमाना चाहिए। इसके लिए उन्हें मिताली की योजनाओं के बारे में जानना होगा। वह अब अंतिम एकादश में पहली पसंद भी नहीं रहीं।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/341kkHB






0 comments:
Post a Comment