Sunday, August 4, 2019

सबसे ज्यादा छक्के: टी20 में रोहित का वर्ल्ड रेकॉर्ड

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में एक उपलब्धि हासिल कर ली। वह टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले क्रिकेटर बन गए। इसके अलावा इस फॉर्मेट में इंटरनैशनल लेवल पर 2400 रन बनाने वाले भी वह पहले बल्लेबाज बने। रोहित ने अपने करियर के 96वें टी20 इंटरनैशनल मैच में यह मुकाम हासिल किया। रोहित ने विंडीज टीम के स्पिनर सुनील नरेन की गेंद पर जैसे ही मैच में अपना दूसरा सिक्स लगाया, उन्होंने गेल को पीछे छोड़ दिया। रोहित ने पारी के 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर यह उपलब्धि हासिल की। रोहित ने इस मैच अपने टी20 इंटरनैशनल करियर का 17वां अर्धशतक भी पूरा किया। पढ़ें, 32 साल के रोहित के अब टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट में 107 छक्के हो गए हैं। गेल ने इस फॉर्मैट में 105 छक्के जड़े हैं। हालांकि गेल ने अभी तक 58 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। गेल के बाद न्यू जीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का नाम है, जिनके नाम 76 मैचों में 103 छक्के दर्ज हैं। 2400 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज रोहित के नाम टी-20 मैचों में सबसे अधिक रन का रेकॉर्ड भी दर्ज है। वह इस फॉर्मेट में इंटरनैशनल लेवल पर 2400 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर भी बन गए। रोहित ने अभी तक चार शतक और 17 अर्धशतक जड़े हैं। इस टी20 सीरीज में नहीं हैं गेल गेल भारत के साथ होने वाली इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं क्योंकि टी20 मैचों के लिए उन्हें आराम दिया गया है। वह भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे। यह उनके करियर की आखिरी वनडे सीरीज होगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2yCm23F
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support