Monday, August 12, 2019

विराट की 34वीं विनिंग सेंचुरी, टूटा सचिन का रेकॉर्ड

नई दिल्लीभारतीय कप्तान को 'रेकॉर्ड ब्रेकिंग मशीन' भी कहा जा सकता है। वह जब भी मैदान पर उतरते हैं कुछ न कुछ रेकॉर्ड बनाकर ही लौटते हैं। अब वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे को ही ले लीजिए। इस मैच में उन्होंने 125 गेंदों में 14 फोर और 1 सिक्स की मदद से 120 रनों की पारी खेली और कई रेकॉर्ड अपने नाम कर लिए। याद दिला दें कि इस मैच में भारतीय टीम ने डकवर्थ लुइस (DLS) के तहत वेस्ट इंडीज को 59 रनों से हराया था। जीते हुए मैचों में 34 सैकड़े इसमें सबसे खास रेकॉर्ड है जीते हुए मैचों में सबसे अधिक सेंचुरी का। उन्होंने वनडे करियर में कुल 42 सेंचुरी लगाई है, जिसमें से 34 बार भारतीय टीम को जीत मिली है। वेस्ट इंडीज के खिलाफ उनकी जीते हुए मैचों में 34वीं सेंचुरी थी। इस मामले में वह महान भारतीय क्रिकेटर से अब आगे निकल गए हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन के नाम 234 मैचों में 33 विनिंग सेंचुरी थी, जबकि विराट ने इस आंकड़े को 145 मैचों में ही पीछे छोड़ दिया। इस लिस्ट में नजर डाली जाए तो तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग हैं। उन्होंने 262 विनिंग मैचों में 25 बार 100 का आंकड़ा छूआ, जबकि हाल ही में इंटरनैशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने वाले साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला ने 108 मैचों में 24 शतक जड़े। श्री लंका के सनथ जयसूर्या के नाम भी 233 मैचों में 24 शतक दर्ज हैं। रनों के मामले में सचिन हैं टॉ परखैर, अगर विनिंग मैचों में सबसे अधिक रन की बात करें तो उस मामले में विराट को टॉप पर पहुंचने के लिए अभी काफी न बनाने होंगे। सचिन तेंडुलकर ने 56.63 की औसत से सबसे अधिक 11157 रन बनाए हैं, जबकि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अब तक जीते हुए मैचों में 76.85 की औसत से 8223 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर काबिज पॉन्टिंग ने 49.20 की औसत से 10726 रन बनाए हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2H5fNKp
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support