नई दिल्ली महान क्रिकेटरों में शुमार के फॉलोअर्स दुनिया भर में मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर भी वह काफी ऐक्टिव रहते हैं और अब ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 3 करोड़ के पार पहुंच गई है। वह ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटरों में दूसरे नंबर पर हैं। टीम इंडिया के मौजूदा कैप्टन ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने क्रिकेटरों में टॉप पर हैं। विराट के मौजूदा फॉलोअर 3 करोड़ 9 लाख से ज्यादा है जबकि सचिन के फॉलोअर 3 करोड़ 1 लाख के पार हैं। सचिन ने ट्विटर पर 3 करोड़ फॉलोअर होने की खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, 'कई साल से आप सभी का सपॉर्ट और प्यार मिल रहा है, बहुत खुशी है। हमारा परिवार अब 3 करोड़ जितना बड़ा और मजबूत हो गया है। शुक्रिया।' इसके साथ ही एक विडियो भी शेयर किया गया है जिसमें वह एक शॉट खेलते हैं और गेंद सीधे बाउंड्री के पार जाती है। विराट कोहली भी सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। उन्होंने हाल में एक्सरसाइज करते हुए अपना एक विडियो शेयर किया था जिसे साढ़े 4 लाख से ज्यादा बार देखा गया था।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YEsXZE






0 comments:
Post a Comment