नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच ने खुलासा किया कि विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह को आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यू जीलैंड के खिलाफ नंबर 7 पर भेजने का फैसला सिर्फ उनका नहीं था। दो दिनों तक खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारत को न्यू जीलैंड के खिलाफ एक करीबी मुकाबले में 18 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। मैच में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 77 और धोनी ने 50 रनों की पारी खेली थी। मैच तके दिन से ही धोनी को नंबर-7 पर बल्लेबाजी के लिए भेजने के टीम प्रबंधन के फैसले पर सवाल उठ रहे थे। एक अंग्रेजी अखबार को दिए साक्षात्कार में बांगड़ ने कहा, 'मुझे आश्चर्य होता है कि लोग इस मामले में मेरी तरफ देखते हैं। यह अकेला मेरा निर्णय नहीं था। विश्वास कीजिए हमने सारी स्थितियों का जायजा लिया और उसके बाद यह निर्णय हुआ।' बांगड़ ने कहा, 'हमने यह भी निर्णय किया था पांचवें, छठे और सातवें नंबर के बल्लेबाजी क्रम को लचीला रखा जाए। सभी खिलाड़ी निजी रूप से इससे अवगत थे। विराट कोहली ने भी सेमीफाइनल के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि अफगानिस्तान के साथ मैच के बाद यह तय किया गया था कि धोनी निचले क्रम में खेल सकते हैं। ऐसा इसलिए कि वह 35 ओवरों के बाद मैच को संभाल सकते हैं। इसलिए उन्हें सेमीफाइनल में छठे नंबर पर भेजा गया। उन्होंने कहा, 'दिनेश कार्तिक को प्रोमोट करके पांचवें नंबर पर भेजा गया। लेकिन विकेटों के पतन के बाद धोनी पर फिनिशर की जिम्मेदारी आ गई। रवि शास्त्री ने भी यह कहा था कि धोनी को नीचे भेजने का निर्णय टीम का था। इसलिए उन्हें सातवें नंबर पर भेजा गया।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/318NsKB






0 comments:
Post a Comment