नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान और वर्तमान में नैशनल क्रिकेट अकैडमी (एनसीए) के क्रिकेट संचालन प्रमुख को के आचरण अधिकारी ने उनके खिलाफ लगाए गए हितों के टकराव के आरोपों पर नोटिस जारी किया है। बीसीसीआई के लोकपाल और आचरण अधिकारी न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) डीके जैन ने मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के आजीवन सदस्य संजीव गुप्ता की शिकायत पर नोटिस जारी किया। गुप्ता की शिकायत के अनुसार, द्रविड़ कथित हितों के टकराव के दायरे में आते हैं जो कि एनसीए निदेशक होने के साथ इंडिया सीमेंट ग्रुप के उपाध्यक्ष भी हैं। इंडिया सीमेंट के पास आईपीएल फ्रैंचाइजी चेन्नै सुपरकिंग्स का स्वामित्व है। पढ़ें, न्यायमूर्ति जैन ने पीटीआई से कहा, ‘हां मैंने शिकायत मिलने के बाद पिछले सप्ताह राहुल द्रविड़ को नोटिस भेजा था। उन्हें हितों के टकराव के आरोपों का जवाब देने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है। उनके जवाब के आधार पर मैं फैसला करूंगा कि यह मामला आगे बढ़ाना है या नहीं।’ संभावना है कि द्रविड़ 16 अगस्त को अपना जवाब भेजेंगे और अगर न्यायमूर्ति जैन को लगता है तो उन्हें सुनवाई के लिए उपस्थित होना पड़ सकता है। गुप्ता वही व्यक्ति हैं जिन्होंने सचिन तेंडुलकर और वीवीएस लक्ष्मण के खिलाफ क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य होने के साथ साथ आईपीएल फ्रैंचाइजी टीमों से जुड़े होने पर हितों के टकराव की शिकायत दर्ज कराई थी।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YyzaX6






0 comments:
Post a Comment