दुबई इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मंगलवार को जारी आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारत के को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए। भारतीय कप्तान विराट कोहली रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज हैं जबकि पुजारा चौथे पायदान पर खिसक गए। गेंद से छेड़खानी के मामले में एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे स्मिथ ने 144 और 142 रन की पारी खेली और वह मैन ऑफ द मैच चुने गए। इस टेस्ट मैच से पहले उनके नाम 857 रेटिंग अंक थे और मैच के बाद वह मौजूदा रैंकिंग में 900 से अधिक रेटिंग अंक पाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। कोहली (922) और न्यू जीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (913) के अलावा स्मिथ (903) के नाम 900 से ज्यादा रेटिंग अंक हैं। पढ़ें, टेस्ट मैच में 9 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के नाथन लॉयन छह स्थान ऊपर चढ़कर 13वें पायदान पर आ गए। तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने मैच में 7 विकेट लेकर शीर्ष पर अपनी स्थिति और मजबूत की है। वह करियर के सर्वश्रेष्ठ 898 अंक पर पहुंच गए हैं, पिछले 50 साल में ग्लैन मैकग्रा और शेन वॉर्न के बाद वह तीसरे सबसे ज्यादा रेटिंग अंक हासिल करने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए हैं। इंग्लैंड के लिए पहली पारी में 133 रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स 25 पायदान ऊपर चढ़कर करियर के सर्वश्रेष्ठ 81वें स्थान पर पहुंच गए। इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट विकेटों का शतक पूरा करने वाले स्टुअर्ट ब्रॉड दो स्थान ऊपर चढ़कर 16वें पायदान पर पहुंचे। पढ़ें, मैच में चार विकेट लेने वाले क्रिस वोक्स चार पायदान ऊपर चढ़कर 29वें स्थान पर आ गए। वोक्स हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में हमवतन मोईन अली को पछाड़कर नौवें स्थान पर पहुंच गए।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YvMGuv






0 comments:
Post a Comment