Sunday, August 18, 2019

क्रिकेट में जरूरी होगा गर्दन की सुरक्षा वाला हेल्मेट

सिडनी दूसरे एशेज टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान के घायल होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के लिए 'गर्दन की सुरक्षा' वाला हेल्मेट पहनना अनिवार्य किया जा सकता है। स्टीव स्मिथ लॉर्ड्स टेस्ट में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की बाउंसर पर घायल हो गए थे। इसके बाद स्मिथ को मैदान छोड़ना पड़ा और टेस्ट मैच के अंतिम दिन उन्होंने इस मैच से अपना नाम वापस ले लिया। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के लिए उनके स्थान पर मार्नस लाबुशेन को टीम में शामिल किया गया। ऑस्ट्रेलिया फिलिप ह्यूज की मौत के बाद सुरक्षा उपाय अपनाने पर जोर दे रहा है। ह्यूज 2014 में ऑस्ट्रेलिया की घरेलू सीरीज शैफील्ड शील्ड मैच के दौरान बाउंसर से चोटिल हो गए थे और बाद में उनकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू मैचों में सिर में चोट लगने पर स्थानापन्न खिलाड़ी की व्यवस्था शुरू की थी। अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भी यह नियम लागू कर दिया है। पढ़ें: ह्यूज की मौत के बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों को गर्दन की सुरक्षा वाले हेल्मेट पहनने की सिफारिश की गई थी। इसे 'स्टेम गार्ड्स' कहा जाता है। लेकिन यह अनिवार्य नहीं है और स्मिथ भी ऐसा हेल्मेट पहनकर खेलने के लिए उतरे थे जिस पर 'स्टेम गार्ड्स' नहीं लगे थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के खेल विज्ञान एवं खेल चिकित्सा प्रमुख अलेक्स कोंटोरिस ने कहा कि इस तरह के हेल्मेट पहनना जल्द ही अनिवार्य किया जा सकता है। विडियो: उन्होंने खुलासा किया कि आईसीसी, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) और हेल्मेट निर्माताओं ने हाल में इसको लेकर समीक्षा भी की। कोंटोरिस ने 'सिडनी मॉर्निंग हेरल्ड' से कहा, 'हेल्मेट निर्माताओं ने सही काम किया और (ह्यूज की मौत के बाद) एक नए तरह के हेल्मेट को लेकर आए। उन्हें इसको तैयार करने का कोई ज्ञान नहीं था लेकिन वे इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा कवच तैयार करने की कोशिश कर रहे थे।' पढ़ें: उन्होंने कहा, 'लेकिन उसके बाद इस पर काफी शोध किया और अब हमें इस बारे में अच्छी जानकारी है। इससे पहले हमें सही उपकरण के बारे में पता नहीं था।' कोंटोरिस ने कहा, 'निश्चित तौर पर हम इसे पहनना अनिवार्य करना चाहते हैं लेकिन हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारे पास सही उपकरण हों। जब ऐसा हो जाएगा तो हम कह सकते हैं कि अब यह जरूरी है। अभी इसमें थोड़ा समय लग सकता है लेकिन बहुत ज्यादा नहीं।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2P5KXHU
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support