Thursday, August 15, 2019

अंपायर दार ने बकनर के रेकॉर्ड की बराबरी की

लंदन पाकिस्तान के अंपायर ने गुरुवार को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स टेस्ट मैच में उतरकर के सर्वाधिक 128 टेस्ट मैचों में अंपायरिंग करने के वर्ल्ड रेकॉर्ड की बराबरी की। आईसीसी के ट्वीट के अनुसार इस 51 वर्षीय अंपायर ने कहा, ‘अपने आदर्श अंपायर स्टीव बकनर के टेस्ट मैचों की संख्या की बराबरी करना बहुत बड़ा सम्मान है।’ पढ़ें, दार ने अक्टूबर 2003 में बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच ढाका में खेले गए टेस्ट मैच से टेस्ट अंपायरिंग में पदार्पण किया था। वह अब तक सभी फॉर्मेट में 376 मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं। 51 बरस के दार ने 17 फर्स्ट क्लास मैच और 18 लिस्ट ए मैच खेले हैं। अलीम दार ने कहा, 'मैं आईसीसी, पीसीबी, अपने साथियों, कोच, क्लब और अपने परिवार का शुक्रिया अदा करता हूं, क्योंकि उनकी मदद के बिना मैं यह उपलब्धि हासिल नहीं कर सकता था।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/31EBs3V
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support