नई दिल्ली इन दिनों क्रिकेट का मैदान हो या फिर क्रिकेट से बाहर कोई मौका खुद को खास बना ही लेते हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए क्रिकेट खेलकर राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बनाने वाले पंड्या बंधु इन दिनों म्यूजिक में भी हाथ आजमा रहे हैं। टि्वटर पर अपलोड किया गया उनका नया विडियो तो कम से कम यही बताता है। क्रुणाल ने अपने टि्वटर अकाउंट पर एक विडियो अपलोड किया है। इस विडियो में दोनों भाई शॉर्ट्स पहनकर सोफे पर बैठे हैं और हाथ में माइक लेकर गाना गुनगुना रहे हैं। दोनों भाइयों ने जो गाना गाया है, वह 2012 का सुपरहिट सॉन्ग कोलावरी डी गाया है। धनुष का यह सॉन्ग जब बाजार लॉन्च हुआ था, तो धनुष रातों-रात सुपरस्टार बन गए थे। क्रुणाल ने 59 सेकंड का यह विडियो ट्वीट किया और को टैग करते हुए लिखा, पंड्या म्यूजिक स्टूडियो में कोलावेरी कोलावेरी डी। इसके साथ उन्होंने म्यूजिक, माइक और लाफ्टर का इमोजी भी बनाया है। बता दें हाल ही में भारत के अमेरिका और वेस्ट इंडीज दौरे पर टीम का हिस्सा था। पंड्या ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम इंडिया की सीरीज जीत में अहम रोल अदा किया। भारत ने विंडीज टीम को 3-0 से हराया और पंड्या इस सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Kt9thV






0 comments:
Post a Comment