Thursday, August 22, 2019

टीम इंडिया को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार

मुंबई हाल ही में बीसीसीआई को ईमेल कर भारतीय क्रिकेटरों को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को ने असम से गिरफ्तार कर लिया। एटीएस की टीम पूछताछ के लिए मुंबई ले आई है। भारतीय खिलाड़ियों को जान से मारने की धमकी देने वाले इस व्यक्ति को असम के मोरीगांव जिले के शांतिपुर गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि एक स्थानीय कोर्ट ने आरोपी को 26 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजा है। आरोपी की ब्रज मोहन दास के रूप में पहचान की गई है। दास को मंगलवार को गुवाहाटी से लगभग 80 किलोमीटर दूर असम के मोरीगांव जिले के शांतिपुर गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद, उसे जांच के लिए मुंबई लाया गया। दास ने 16 अगस्त को कथित तौर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को ईमेल करके धमकी भेजी थी। बीसीसीआई ने मुंबई पुलिस को सूचित किया और एटीएस ने एक जांच शुरू की और दास के स्थान को ट्रैक किया। अधिकारी ने कहा कि एटीएस की एक टीम असम पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को पकड़ा। मोरीगांव के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद दास को मुंबई लाया गया और मझगांव मजिस्ट्रेट सेकंड कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे पांच दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। एटीएस ने आरोपी से कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत उसपर केस दर्ज किया। बीसीसीआई ने अभी तक इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है। भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल वेस्ट इंडीज दौरे पर है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2TTKdEu
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support